• Fri. May 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बरेलीः स्कूलों को बेसहारा गायों को भूसा दान करने के आदेश पर क्यों हुआ विवाद

Byadmin

May 29, 2026


उत्तर प्रदेश सरकार बेसहारा गायों को रखने के लिए गोशालाएं स्थापित की हैं
इमेज कैप्शन, उत्तर प्रदेश सरकार बेसहारा गायों को रखने के लिए गोशालाएं स्थापित की हैं

  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 6 मिनट

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बरेली में शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने शिक्षकों को बेसहारा पशुओं के लिए भूसा दान करने का आदेश जारी कर दिया.

विवाद के बाद इस आदेश को वापस ले लिया गया है और आदेश जारी करने वाले अधिकारी पर जांच बिठा दी गई है.

बरेली की बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. नमिता ने बीबीसी से बात करते हुए कहा, “ये आदेश नासमझी में जारी किया गया है और संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है.”

बीएसए के मुताबिक़, ये आदेश क्यों जारी किया गया ये पता करने के लिए विभागीय जांच भी की जाएगी.

बरेली के नवाबगंज ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी ने 22 मई को एक नोटिस जारी कर सभी स्कूलों को प्रति स्कूल 46 किलो भूसा दान करने का आदेश दिया था.

By admin