• Mon. Sep 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बाढ़ ने सड़क छीनी, अब पत्तागोभी की फ़सल पर संकट: नेपाल के रसुवा के एक गाँव की कहानी

Byadmin

Sep 7, 2026


गतलांग गांव के पत्तागोभी के खेत

इमेज स्रोत, Nima Norbu Tamang

इमेज कैप्शन, गतलांग गांव के पत्तागोभी के खेत

रसुवा के इस गांव को भोटेकोशी-त्रिशूली इलाक़े में आई विनाशकारी बाढ़ ने अलग-अलग स्तर की पीड़ा पहुँचाई है.

एक तरफ़ उन लोगों का दर्द है जिन्होंने अपने खेतों और रिश्तेदारों समेत उस भयानक बाढ़ में सब कुछ खो दिया है. दूसरी तरफ़ उन लोगों का ग़म है जिनके अपने तो बाढ़ में नहीं बचे, लेकिन खेत बच गए हैं.

रसुवा की अमाचोडिंगमो ग्रामीण नगरपालिका-3 के गतलांग गांव को स्थानीय लोग ‘काला गांव’ भी कहते हैं.

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया है कि इस गाँव में बाढ़ के बाद से कम से कम 29 लोग लापता हैं.

हालाँकि गाँव में बाढ़ का पानी नहीं आया था, फिर भी वहाँ के कई लोग इसकी चपेट में आ गए. ये लोग गाँव के पास स्थित एक बाज़ार में काम करने गए थे.

By admin