• Mon. Sep 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘सवाल करो तो दिमागी नक्सल कहलाते हैं’, दिल्ली सत्य निकेतन हादसे पर फूटा राहुल गांधी का गुस्सा

Byadmin

Sep 7, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली के सत्य निकेतन में PG गिरने की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सरकार पर ऐसे हादसों को रोकने और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है।

‘दिमागी नक्सल’ और ‘नाराज फूफा’ कहलाते हैं: राहुल

X पर एक पोस्ट में गांधी ने कहा कि BJP सरकार का एक पैटर्न है, हादसों से पहले कोई एहतियाती कदम नहीं उठाना और फिर त्रासदियों के बाद दिखावा करना, जबकि निचले स्तर के कुछ अधिकारियों को दोषी ठहराना और जिन्हें उन्होंने असली दोषी बताया, उन्हें जवाबदेही से बचने देना।’

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग सरकार से सवाल करते हैं उन्हें वो ‘दिमागी नक्सल’ और ‘नाराज फूफा’ जैसे पमानजनक तमगे इ देते हैं, ताकि उन्हें बदनाम करके चुप कराया जा सके.

सत्य निकेतन हादसे पर राहुल का फूटा गुस्सा

राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में कहा कि सत्य निकेतन में हुआ हादसा कोई अकेली घटना नहीं है। उन्होंने पिछले चार महीनों में सैदुलाजाब में इसी तरह की घटना में छह लोगों की मौत और हौज रानी में आग लगने से 22 लोगों की मौत का भी जिक्र किया।

राहुल ने आरोप लगाया कि हर हादसे के बाद कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई की बात होती है, लेकिन असली जिम्मेदारी तय नहीं होती। राहुल ने कहा कि हादसों को रोकने के लिए पहले से जरूरी कदम उठाने के बजाय घटना के बाद केवल दिखावटी सक्रियता नजर आती है।

lll

सरकार की जवाबदेही पर क्या बोले राहुल?

राहुल गांधी ने पोस्ट में आगे कहा कि कोई जवाबदेही नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार हर बार एक जैसा रवैया अपनाती है और हादसे के बाद जिम्मेदारी तय करने के बजाय कुछ निचले स्तर के अधिकारियों पर कार्रवाई कर देती है। उन्होंने सवाल किया कि दिल्ली में जब ट्रिपल इंजन की सरकार है तो ऐसी घटनाओं को रोकने में बेबसी क्यों दिखाई दे रही है।

हादसे में 7 युवकों की मौत

सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है. पुलिस के आधिकारिक जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले सात व्यक्तियों की पहचान अभिषेक, युवराज सोनी, पवन, अर्पित जहाज, अक्षत सिंह यादव, सुरिंदर सिंह और एक अज्ञात पुरुष के रूप में हुई है। वहीं, पांच गंभीर रूप से घायल असगर अली, नीरज बावा, आदित्य कुमार, नीतीश चिब और मोहम्मद अयान का अस्पताल में इलाज जारी है।

By admin