• Sun. May 31st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बालेन शाह ने भारत के साथ सीमा विवाद पर ऐसा क्या कहा जिसकी नेपाल में हो रही आलोचना

Byadmin

May 31, 2026


बालेन शाह

इमेज स्रोत, Sunil Pradhan/Anadolu via Getty Images

इमेज कैप्शन, भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद को लेकर नेपाली प्रधानमंत्री बालेन शाह के बयान पर काफ़ी विवाद खड़ा हो गया है
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 9 मिनट

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने दावा करते हुए कहा है कि ‘केवल भारत ने ही नेपाली क्षेत्रों पर अतिक्रमण नहीं किया है, बल्कि नेपाल ने भी भारतीय क्षेत्रों पर अतिक्रमण किया है.’

इसे लेकर नेपाल में राजनीतिक दलों और सोशल मीडिया यूज़र्स की ओर से बालेन शाह की तीखी आलोचना हो रही है. नेपाल के विदेश मंत्रालय को पीएम के बयान पर सफ़ाई देनी पड़ी है.

कई नेपाली राजनयिक अब कह रहे हैं कि बालेन शाह के इस बयान ने कालापानी, लिम्पियाधुरा और सुस्ता पर नेपाल के दावे को कमज़ोर कर दिया है.

वहीं दक्षिण एशिया मामलों के जानकार प्रोफ़ेसर एसडी मुनि ने प्रधानमंत्री बालेन शाह की साफ़गोई की तारीफ़ की है.

प्रोफ़ेसर एसडी मुनि ने एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री बालेन शाह इस बात को साहस के साथ स्वीकार करने के लिए बधाई के पात्र हैं कि भारत-नेपाल सीमा विवाद एकतरफ़ा नहीं है. नदी के मार्ग में बदलाव के कारण नेपाल सुस्ता क्षेत्र में भारतीय भूभाग पर बैठा हुआ है.”

By admin