• Mon. Oct 26th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘बिग बॉस’ में कश्मीर की बातें कर सुर्ख़ियां बटोर रहे काज़ी तौक़ीर 20 साल बाद फिर चर्चा में

Byadmin

Oct 26, 2026


काज़ी तौक़ीर ने साल 2005 में फ़ेम गुरुकुल जीता था. उस शो में अरिजीत सिंह ने भी हिस्सा लिया था

इमेज कैप्शन, काज़ी तौक़ीर ने साल 2005 में फ़ेम गुरुकुल जीता था. उस शो में अरिजीत सिंह ने भी हिस्सा लिया था

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

साल 2005 में फ़ेम गुरुकुल’ नाम का सिंगिग रियलिटी शो जीतकर सुर्ख़ियों में आए कश्मीर के क़ाज़ी तौक़ीर फिर से चर्चा में हैं.

इस बार वजह बिग बॉस है. क़ाज़ी इस रियलिटी शो में कश्मीरी गाने गाकर और वादी की ख़ूबसूरती बताकर टीवी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी ख़ूब चर्चा बटोर रहे हैं.

डाउनटाउन के भीड़भाड़ वाले इलाक़े में उनका घर है.

उसी घर में मौजूद तौक़ीर के चाचा काज़ी रफ़ी ने बीबीसी से कहा, “इसी घर के एक कमरे से तौक़ीर के सफ़र की शुरुआत हुई थी. यहीं वो पढ़ाई करते थे और यहीं वो अभिनय और सिंगिंग की प्रैक्टिस करते थे. क़ाज़ी बचपन से ही बहुत डांस किया करते थे और गाना गाते थे. पूरा परिवार हमेशा से सपोर्ट करता था.”

By admin