पीटीआई, मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय ने सोमवार को मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक महिला यात्री को 300 कैप्सूल में कथित तौर पर छह किलोग्राम से अधिक कोकेन ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया, जिसकी अनुमानित कीमत 62.6 करोड़ रुपये है।
दोहा से मुंबई पहुंची थी महिला
कैप्सूल ओरियो बिस्कुट के छह डिब्बों और चॉकलेट के तीन डिब्बों में पैक किए गए थे। भारतीय नागरिक महिला के दोहा से मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने पर डीआरआइ अधिकारियों ने विशेष सूचना के आधार पर उसे रोक लिया। उसके सामान की जांच करने पर दो बक्से मिले।