• Wed. Sep 25th, 2024

24×7 Live News

Apdin News

बिहार: कागज नहीं दिए तो 3 महीने का मिलेगा वक्त, लेकिन… जमीन सर्वे पर मंत्री की बातें जान लीजिए – land survey not stopped 3 months time given to those who could not submit papers dilip jaiswal

Byadmin

Sep 24, 2024


पटनाः बिहार में 20 अगस्त से शुरू हुए भूमि सर्वे को लेकर खबर आ रही थी कि इस सर्वे के काम को रोक दिया गया है। इस पर राज्य के भूमि एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने खंडन करते हुए कहा है कि सर्वे को टाला नहीं गया है, सर्वे चल रहा है। जिन लोगों के पास सभी कागज मौजूद हैं, उन लोगों का सर्वे चल रहा है।

सभी कागजात को ढूंढने के लिए दिया गया समय

किन लोगों के लिए सर्वे रोका गया है इस पर उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास कागजात की कमी थी, जिन लोगों को किसी प्रकार की सूचना की दिक्कत थी। वह लोग कोई अफरातफरी ना करें। उन लोगों को किसी के चक्कर में नहीं पड़ना है। वह लोग अगले तीन महीने में अपने कागज ढूंढ लें। उसके बाद इन लोगों का सर्वे करा दिया जाएगा। इसके बाद लोगों द्वारा अपनी भूमि के मौखिक बंटवारे की बात पर उन्होंने कहा कि यह भविष्य के लिए अच्छा नहीं होता है।

मौखिक चीजों पर कानून नहीं चलता

मंत्री ने कहा, “लोग अपनी जानकारी मौखिक दे रहे हैं। मैंने उन लोगों को अपनी मौखिक चीजों पर कागज जुटाने का समय दिया है। मौखिक चीजों पर कानून नहीं चलता है। चीजें मौखिक होने की वजह से आज तो उनके माता-पिता को पता है, लेकिन आने वाले सालों में जब नई पीढ़ी आएगी तो मौखिक चीजें खत्म हो जाएंगी। ये सब बातें नहीं होनी चाहिए। लोगों ने सवाल पूछे हैं तो यह जान लें कि मौखिक चीजें अच्छी नहीं होती हैं। सबसे अच्छी बात यह होगी कि मौखिक चीजें कागजात में बदल ली जाएं।”

भूमि सर्वे बंद होने की चर्चा को मिला विराम

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से राज्य में चल रहे भूमि सर्वे को लेकर यह कहा जा रहा था कि यह सर्वे अब बंद हो गया है। सरकार से दोबारा दिनांक निश्चित होने पर इसे शुरू किया जाएगा। इसको लेकर राज्य के लोग परेशान थे। सर्वे बंदी की खबर के बाद लोगों में दुविधा की स्थिति बनी हुई थी।

By admin