• Mon. Apr 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बिहार: जाति आधारित गाने बजाने पर चिराग और लालू समर्थकों में मारपीट, ऐसे गानों का ट्रेंड क्यों बढ़ रहा है?

Byadmin

Apr 27, 2026


बुधनी देवी, दूल्हे की मां

इमेज स्रोत, BBC/Shahnawaz

इमेज कैप्शन, बुधनी देवी, दूल्हे की मां

बिहार के वैशाली के कथौलिया गांव में तनावपूर्ण शांति है. पासवान समुदाय के देवता बाबा चौहरमल मंदिर के पास गणेश पासवान का घर है. उनके यहां लोगों का आना जाना लगा हुआ है. गणेश पासवान के सबसे बड़े बेटे पिंटू कुमार की बीती 18 अप्रैल को शादी थी.

गणेश के घर ये चहल-पहल शादी को लेकर नहीं है, बल्कि शादी से पहले हुई एक घटना को लेकर है.

दरअसल इस शादी में एक गाना बजा था, जिस पर यादव जाति के लोग नाराज़ हुए. ये नाराज़गी इतनी बढ़ी कि गांव में गाने को लेकर ही ईंट पत्थर चले. इसके बाद स्थानीय थाने को मामला शांत कराना पड़ा.

वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने बीबीसी से कहा, “ये पूरा विवाद गाने से जुड़ा हुआ है. गाने में एक जाति को ग्लोरिफाई किया गया, जबकि दूसरी जाति को अपमानित करने की भावना थी.”

“इस गाने की वजह से दो पक्षों में लड़ाई हुई. इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया था. किसी भी पक्ष ने इस घटना के बाद आवेदन नहीं दिया है. पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई की है और दोनों पक्षों की तरफ़ से बॉन्ड भरवाया गया है.”

By admin