• Mon. Apr 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

NRI से किया शादी का वादा, पढ़ाई-फ्लैट और कार के नाम पर ठग लिए 9 करोड़; टॉलीवुड अभिनेत्री पर गंभीर आरोप

Byadmin

Apr 27, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हैदराबाद पुलिस ने टॉलीवुड अभिनेत्री और बिग बॉस तेलुगु की पूर्व प्रतियोगी पर लंदन में रहने वाले सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल से शादी का झांसा देकर 9.35 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस की सेंट्रल क्राइम स्टेशन ने अभिनेत्री और उनके तीन परिवार के सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। यह केस भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (धोखाधड़ी) के तहत दर्ज किया है।

पीड़ित युवक 2018 में अपने परिवार से मिलने हैदराबाद आया था। कॉमन फ्रेंड के जरिए उसकी मुलाकात अभिनेत्री अशु रेड्डी से हुई। अभिनेत्री ने बताया कि वह अमेरिका में पढ़ाई कर रही है। कुछ ही महीनों में दोनों अच्छे दोस्त बन गए। फिर अभिनेत्री ने शादी का वादा किया और कहा कि युवक का तलाकशुदा होना कोई समस्या नहीं है।

पैसे मांगने का बहाना

शादी का प्रस्ताव स्वीकार करने के बाद अभिनेत्री ने युवक से कहा कि उसके H-1B वीजा में कुछ समस्या है। साथ ही उसने अमेरिका में मास्टर्स की पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन लेने का बात बताया। उसने बताया कि उसके पिता अब उसकी आर्थिक मदद नहीं कर रहे और वह फिल्मों में करियर बनाना चाहती है। इसलिए उसने युवक से पैसे की मदद मांगी।

युवक ने न सिर्फ उसकी फिल्म करियर की मदद की, बल्कि फ्लैट खरीदने, सोना, कार और अन्य खर्चों के लिए भी समय-समय पर करोड़ों रुपये दिए। अभिनेत्री के परिवार ने भी युवक से पैसे लिए।

शादी से मुकरना

जब भी युवक शादी की बात करता, अभिनेत्री बहाने बनाकर समय लेती रही। जुलाई 2020 में जब युवक ने दोनों परिवारों की मुलाकात कराने पर जोर दिया, तो अभिनेत्री ने शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया। जब युवक ने पैसे वापस मांगे, तो अभिनेत्री उससे बचने लगी। बाद में एक मशहूर टॉलीवुड कलाकार की मध्यस्थता में अभिनेत्री ने 70 लाख रुपये लौटाने का वादा किया और पोस्ट-डेटेड चेक दिए, लेकिन वह भी बाउंस हो गया।

नवंबर 2020 में अभिनेत्री के परिवार ने युवक से संपर्क किया और कहा कि ब्रेकअप के बाद अभिनेत्री डिप्रेशन में चली गई है। उन्होंने युवक से रिश्ता फिर से शुरू करने की। अभिनेत्री की कहने पर युवक 2023 में उसके पिता से मिला और शादी के लिए तैयार हुआ। परिवार ने शुरू में हामी भरी, लेकिन जुलाई 2024 में फिर से मुकर गई।

दिसंबर 2024 से अभिनेत्री की तरफ से कोई संपर्क नहीं है। बाद में युवक को पता चला कि अभिनेत्री किसी और रिश्ते में है और उसने सिर्फ पैसे ऐंठने के लिए यह सब प्लान किया था। पीड़ित के पिता ने CCS पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है। अभिनेत्री टेलीविजन शो और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बिग बॉस तेलुगु में उनका नाम काफी चर्चा में रहा था।

By admin