• Thu. Oct 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बिहार में एमएलसी चुनाव की ‘अनंत’ कथा और बीजेपी गठबंधन के लिए नतीजों के मायने

Byadmin

Oct 29, 2026


मोकामा विधायक अनंत सिंह

इमेज कैप्शन, मोकामा विधायक अनंत सिंह

बिहार विधानपरिषद चुनाव में चार शिक्षक निर्वाचन सीट से एक भी मौजूदा एमएलसी अपनी सीट नहीं बचा पाया.

वहीं चार स्नातक निर्वाचन सीट में से तीन सीट के नतीजे आ गए हैं. दरभंगा स्नातक सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सर्वेश कुमार बढ़त बनाए हुए हैं. दरभंगा स्नातक सीट पर प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती में कोई नतीजा नहीं निकला है.

इन नतीजों में पटना शिक्षक सीट पर नवल किशोर यादव का 30 साल पुराना क़िला ढह गया.

बीजेपी के नवल किशोर को आरजेडी के संजीव कुमार ने शिकस्त दी. कभी आरजेडी में रहे नवल किशोर यादव साल 2014 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में शामिल हो गए थे.

इस चुनाव की हॉट सीट यानी पटना स्नातक पर नीरज कुमार अपना कब्जा जमाने में सफल रहे. जेडीयू के नीरज कुमार की इस सीट से लगातार चौथी जीत है. मोकामा विधायक अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार अनुज सिंह तीसरे नंबर पर रहे.

By admin