• Tue. Sep 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बीसीआई के निर्विरोध सदस्‍य चुने गये जे जे पटेल

Byadmin

Sep 22, 2026


जागरण ब्यूरो, अहमदाबाद। गुजरात बार काउन्सिल के पूर्व अध्‍यक्ष जे जे पटेल को काउन्सिल की सामान्‍य सभा में बार काउन्सिल ऑफ इंडिया के लिए निर्विरोध सदस्‍य चुना गया है।

गुजरात सरकार के महाधिवक्‍ता कमल त्रिवेदी की अध्‍यक्ष में हुई सभा में प्रवीण पटेल को बीसीजी का निर्विरोधअध्‍यक्ष चुना गया। बार काउन्सिल के इतिहास में पहली बार ऐसा निर्विरोध चुनाव हुआ है।

वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता जे जे पटेल गुजरात भाजपा लीगल सेल के प्रदेश अध्‍यक्ष रहे हैं तथा लंबे समय से गुजरात बार काउन्सिल का अध्‍यक्ष पद संभाल रहे थे।

काउन्सिल की सामान्‍य सभा में उन्हें बार काउन्सिल ऑफ इंडिया के लिए गुजरात से निर्विरोध सदस्‍य चुना गया है। बीसीजी के अध्‍यक्ष पद पर प्रवीण पटेल, उपाध्‍यक्ष पद पर निमिषा धोत्रे को चुना गया।

कार्यकारी समिति के अध्‍यक्ष पद पर एडवोकेट अनिरुद्ध झाला, जबकि बीसीजी के सह अध्‍यक्ष पद पर वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता अनिल केला, दिलीप पटेल, मनोज अनडक्‍ट, भरत भगत को चुना गया।

यह भी पढ़ें- 15 घंटे, 170 CCTV और 100 KM तक पीछा… गुजरात पुलिस ने अगवा हुए 5 साल के बच्चे को बचाया

By admin