• Mon. Nov 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ब्रिटेन के महंगे स्कूलों को भारत में क्यों दिख रहा है बड़ा मौक़ा?

Byadmin

Nov 2, 2026


हैरो के बेंगलुरु परिसर में, छात्र पारंपरिक हैरो टोपी और वर्दी पहनते हैं.

इमेज कैप्शन, हैरो के बेंगलुरु परिसर में, छात्र पारंपरिक हैरो टोपी और वर्दी पहनते हैं. भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने ब्रिटेन के हैरो स्कूल से ही पढ़ाई की थी

इस साल की शुरुआत में पंजाब में, चंडीगढ़ के पास लड़कियों के लिए एक नया इंटरनेशनल स्कूल खुला.

ये कैंपस ब्रिटेन के 473 साल पुराने एक नामी स्कूल ने खोला है. लड़कियों के लिए यह उसका पहला इंटरनेशनल कैंपस है.

इंग्लैंड के बेडफ़र्डशर में मौजूद इस स्कूल की मुख्य इमारत गोथिक शैली में बनी है और दूर से ही लोगों का ध्यान खींचती है.

भारत में बना इसका कैंपस इससे अलग और आधुनिक है. यहां पढ़ाई की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर अलग-अलग इमारतें बनाई गई हैं.

हालांकि, लाल ईंटों से बना ऊंचा क्लॉक टावर यहां भी साफ़ दिखाई देता है. यह स्कूल की ब्रिटिश विरासत की पहचान है.

By admin