• Mon. Nov 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बिट्स पिलानी प्रवेश परीक्षा में शीर्ष एक हजार स्थान पाने वाले छात्रों का पूरा शिक्षण शुल्क करेगा माफ

Byadmin

Nov 2, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिरला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान’ (बिट्स) पिलानी 2027 से प्रवेश परीक्षा में शीर्ष एक हजार स्थान हासिल करने वाले छात्रों को पूरी छात्रवृत्ति देगा। यह जानकारी संस्थान के समूह कुलपति वी. रामगोपाल राव ने दी।

उन्होंने बताया कि शीर्ष एक हजार स्थान हासिल करने वाले जिन छात्रों की वार्षिक पारिवारिक आय 20 लाख रुपये तक है, उन्हें चार साल तक शिक्षण शुल्क में पूरी छूट मिलेगी। हालांकि, इसके लिए छात्रों को न्यूनतम 7.5 सीजीपीए (संचयी ग्रेड अंक औसत) बनाए रखना होगा।

बिट्स पिलानी के परिसरों में एकीकृत प्रथम डिग्री स्नातक पाठ्यक्रमों (बीई, एमएससी और बीफार्मा) में प्रवेश के लिए कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा ‘बिट्स एडमिशन टेस्ट’ (बिटसैट) आयोजित की जाती है। राव ने कहा कि छात्रवृत्ति का प्रविधान प्रवेश प्रस्ताव में ही शामिल होगा। छात्रों को संस्थान में दाखिला लेने के बाद इसके लिए अलग से आवेदन नहीं करना पड़ेगा।

By admin