• Sun. Jun 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ब्रिटेन: हेनरी नोवाक की हत्या के बाद चाक़ू को लेकर बहस, सिख समुदाय ने क्या कहा

Byadmin

Jun 7, 2026


हेनरी नोवाक

इमेज स्रोत, PA Media

इमेज कैप्शन, 18 साल के हेनरी नोवाक की चाक़ू से हत्या कर दी गई थी

    • Author, स्टुअर्ट रस्ट
    • पदनाम, इंग्लैंड से
  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 7 मिनट

“लोगों को ब्रिटेन की सड़कों पर खुलेआम 21 सेंटीमीटर लंबा ब्लेड लेकर चलने की इजाज़त नहीं होनी चाहिए.”

ये शब्द मार्क नोवाक के थे, जो उन्होंने साउथैम्पटन क्राउन कोर्ट के बाहर कहे. उनके बेटे की चाक़ू मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या करने वाले शख़्स का दावा था कि वह धार्मिक वजहों से उस हथियार को अपने साथ रखे हुए था.

18 साल के हेनरी नोवाक की हत्या और उनकी मौत के समय पुलिस की ओर से उनके साथ किए गए व्यवहार ने ब्रिटेन में चाक़ू संबंधी क़ानूनों पर बहस को फिर से तेज़ कर दिया है.

लेकिन, सवाल है कि आख़िर किसे ब्लेड रखने का अधिकार है और क्या मौजूदा नियम इन अधिकारों के लिए पर्याप्त हैं?

क्या कहता है क़ानून

विक्रम दिगवा

इमेज स्रोत, Hampshire Police

इमेज कैप्शन, विक्रम दिगवा को सोमवार को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई, उन्हें कम से कम 21 साल जेल में बिताने होंगे

ब्रिटेन के क़ानून के तहत बिना किसी उचित कारण के सार्वजनिक जगहों पर अधिकांश तरह के चाक़ू रखना ग़ैरक़ानूनी है.

By admin