• Tue. Jul 22nd, 2025

24×7 Live News

Apdin News

भगवा कपड़ा, कंधे पर कावड़, अमरकंटक से नर्मदा का जल लेकर निकलीं बीजेपी विधायक, 150 किमी पैदल करेंगी यात्रा – bjp mla bhavna bohra on 150 km kanwar yatra started from amarkantak to bhoramdev temple

Byadmin

Jul 21, 2025


Bhavna Bohra: पंडरिया विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक भावना बोहरा कांवड़ यात्रा पर निकली हैं। वह 150 किमी की यात्रा कर भोरमदेव में भगवान शिव का अभिषेक करेंगी।

भावना
कवर्धा: सावन के महीने में कावड़ यात्रा निकाली जाती हैं। दूसरे सावन सोमवार को छत्तीसगढ़ बीजेपी विधायक भावना बोहरा ने कावड़ यात्रा शुरू की है। इस यात्रा की चर्चा हो रही है। सोमवार को उन्होंने अमरकंटक से नर्मदा जल लेकर यात्रा शुरू की है। वह करीब 150 किमी पैदल चलकर कबीरधाम में स्थिति प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक करेंगी।

पंडरिया से हैं विधायक

भावना बोहरा , कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक हैं। उन्होंने बताया कि सावन माह के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर मां नर्मदा मंदिर अमरकंटक में पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करेंगी। उन्होंने कहा कि यह कावड़ यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन, पर्यावरण प्रेम और हमारी संस्कृति से जुड़ी एक महत्वपूर्ण रीति भी है।

भगवा कपड़ों में नजर आईं

भावना बोहरा, भगवा कपड़े पहनकर अमरकंटक पहुंची थी। तन पर भगवा कपड़ा और कंधे पर कावड़ लेकर वह बोल-बम के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रही हैं। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक और श्रद्धालु भी शामिल हैं। भावना बोहरा ने अपने यात्रा की एक फोटो शेयर की है जिसमें वह नंगे पैर जंगली रास्तों से पैदल चल रही हैं।

27 जुलाई को होगा समापन

इस यात्रा का समापन 27 को होगा। भावना बोहरा ने कहा कि- यह शिव भक्ति के साथ-साथ जीवन में अनुशासन और सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण है। सबके जीवन में सुख-समृद्धि का वास हो,हमारा छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो यही हमारी कामना है। मैं सभी श्रद्धालुओं, कांवड़ यात्रियों का आभार व्यक्त करती हूं जो आस्था,विश्वास और सनातन संस्कृति की इस महत्वपूर्ण यात्रा में मेरे साथ सहभागी बने हैं।

चुनी गईं थीं उत्कृष्ट विधायक

पंडरिया विधायक भावना बोहरा को हाल ही में उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित किया गया है। बजट सत्र 2024-25 के अंतिम दिन विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने उत्कृष्ट विधायकों की घोषणा की थी। पंडरिया विधायक भावना बोहरा को वर्ष 2024-25 के लिए उत्कृष्ट विधायक का सम्मान मिला है। भावना बोहरा, कवर्धा जिले की पंडरिया विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनी हैं। भावना सामान्य ब्राह्मण परिवार में जन्मी है। भावना कवर्धा जिला के रणवीरपुर गांव की हैं। भावना के पति का नाम मनीष बोहरा है।

पवन तिवारी

लेखक के बारे मेंपवन तिवारीनवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हूं।
7 साल पहले पत्रकारिता की शुरुआत की।
ईनाडु ग्रुप, दैनिक भास्कर, पत्रिका ग्रुप, एशियानेट न्यूज ग्रुप से होते हुए नवभारत टाइम्स ऑनलाइन तक पहुंचे हैं।
चुनौतियां पसंद हैं।
किताबें पढ़ने का शौक है।
राजनीति और पॉजिटिव खबरों में रुचि है।
और पढ़ें