• Thu. Oct 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भरूच की 700 साल पुरानी जुम्मा मस्जिद की जगह क्या कभी जैन मंदिर था? हाई कोर्ट पहुंचा विवाद

Byadmin

Oct 22, 2026


भरूच की इसी ऐतिहासिक जुमा मस्जिद के जैन तीर्थस्थल होने का दावा किया जा रहा है

इमेज कैप्शन, भरूच की इसी ऐतिहासिक जुमा मस्जिद के जैन तीर्थस्थल होने का दावा किया जा रहा है

भरूच की ऐतिहासिक जुमा मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद ने अब एक नया मोड़ ले लिया है.

करीब 700 साल पुरानी मानी जाने वाली इस मस्जिद की जगह कभी जैन तीर्थस्थल होने का दावा करते हुए गुजरात हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है.

महाराष्ट्र का एक संप्रदाय पहले से इस जगह पर अपना दावा करता रहा है. अब इस विवाद में जैन पक्ष भी शामिल हो गया है.

गुजरात हाई कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी एएसआई से मामले की जांच करने को कहा है. अदालत ने केंद्र सरकार से भी जवाब मांगा है.

दावा- मस्जिद के तहख़ाने से देवी-देवताओं की मूर्तियां मिलीं

इस पूरे मामले में पांच लोगों ने गुजरात हाई कोर्ट में याचिका दायर कर इस इमारत को जैन मंदिर घोषित करने की मांग की है.

By admin