• Sun. Jun 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भारतीय नाविकों की मौत के मामले में रुबियो का बयान क्या भारत के लिए ‘चेतावनी’ है?

Byadmin

Jun 14, 2026


भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, खाड़ी में तीन भारतीय नाविकों की मौत पर भारत ने अमेरिका के सामने विरोध दर्ज कराया लेकिन अमेरिका के ताज़ा बयान से विवाद और बढ़ गया है (फ़ाइल फ़ोटो)

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 10 मिनट

ओमान की खाड़ी में तीन भारतीय नाविकों की मौत को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के ताज़ा बयान ने भारत में आक्रोश को बढ़ा दिया है.

भारत की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस और कूटनीतिक मामलों के जानकारों ने इसे भारत के लिए चेतावनी करार दिया है.

बीते नौ जून को अमेरिकी नेवी के हमले की पुष्टि खुद अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने की थी, जिसके बाद भारत ने अमेरिका से विरोध दर्ज कराया और भारतीय विदेश मंत्री ने, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से इस पर बात की थी.

जयशंकर ने कहा कि इस बातचीत में उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री से ‘कड़ा विरोध’ दर्ज कराया और कहा कि इस तरह का ‘घातक हमला उचित नहीं’ है.

इसके बाद शनिवार को अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एस जयशंकर और रुबियो के बीच बातचीत का ब्योरा जारी किया. बयान के अनुसार, रुबियो ने कहा है कि खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी नाकेबंदी का उल्लंघन और ईरानी तेल की अवैध ढुलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

By admin