• Sat. May 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भारत और बांग्लादेश के आपसी संबंध बेहतर न होने की प्रार्थना क्यों कर रहे हैं असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

Byadmin

Apr 30, 2026


भारत-बांग्लादेश सीमा पर कांटेदार तारों की बाड़

इमेज स्रोत, Shib Shankar Chatterjee/ BBC

इमेज कैप्शन, भारत-बांग्लादेश सीमा पर कांटेदार तारों की बाड़

पूर्वोत्तर राज्य असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि वो हमेशा भगवान से प्रार्थना करते हैं कि भारत और बांग्लादेश के आपसी संबंध बेहतर न हों.

सरमा ने हाल में अपने एक इंटरव्यू में कहा, “मैं रोज सुबह भगवान से प्रार्थना करता हूं कि मोहम्मद यूनुस के कार्यकाल के दौरान जैसे संबंध थे, वैसे ही बने रहें. आपसी संबंध बेहतर नहीं हों.”

एक निजी टीवी चैनल ‘एबीपी न्यूज़’ के साथ एक लंबे इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का भी विस्तार से ब्योरा दिया कि भारत से रात के अंधेरे में किसी तरह घुसपैठियों को बांग्लादेश में पुश-बैक किया जाता है.

हिमंता बिस्वा सरमा का कहना था, “सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कई बार ऐसे लोगों को (जिनको सीमा पार पुश-बैक किया जाना है) को अपने पास 10 से 40 दिनों तक रखता है. जब सीमा पर बांग्लादेश राइफल्स (बीडीआर) के जवान मौजूद नहीं होते तो उन लोगों को जबरन धकेल कर सीमा पार भेज दिया जाता है.”

अब बांग्लादेश के सीमा सुरक्षा बल का नाम बदल कर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने बीडीआर के पुराने नाम से ही उसे संबोधित किया.

By admin