• Wed. Sep 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भारत की जीडीपी ग्रोथ में आई मज़बूती पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

Byadmin

Sep 2, 2026


भारत की अर्थव्यवस्था

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, निर्मला सीतारमण नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल से वित्त मंत्री हैं

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत की जीडीपी की वृद्धि दर 7.8% रही. यह पिछले साल की पहली तिमाही में दर्ज 6.9% से ज़्यादा है.

हालांकि यह इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में दर्ज वृद्धि दर 8.6% से कम है. ये आँकड़े इसी हफ़्ते सोमवार को सरकार ने जारी किए थे.

कहा जा रहा है कि इसमें मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज़ सेक्टर की अहम भूमिका रही. पहली तिमाही में वृद्धि दर ब्लूमबर्ग के सर्वे में 7.3% के औसत अनुमान और भारतीय रिज़र्व बैंक के 7% के पूर्वानुमान से भी ज़्यादा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वृद्धि को बहुत बड़ी उपलब्धि बताया. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि तेल की क़ीमतों में झटके, सप्लाई चेन में बाधाएं और वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद भारत ने यह प्रदर्शन किया है.

भारत ऑटोमोबाइल और मोबाइल फोन से लेकर फार्मास्यूटिकल्स, केमिकल्स और स्टील तक सब कुछ बनाता है और अब सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को भी बड़े पैमाने पर विकसित करने की कोशिश कर रहा है. लेकिन अर्थव्यवस्था में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की हिस्सेदारी 17% है, जो पीएम मोदी के 25% के लक्ष्य से अब भी कम है.

By admin