• Tue. Nov 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भारत-नेपाल संबंध: बालेन शाह की यात्रा के बाद रिश्ते किस दिशा में बढ़ रहे हैं?

Byadmin

Nov 24, 2026


बालेन शाह के साथ नरेंद्र मोदी

इमेज कैप्शन, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के साथ भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की नई दिल्ली की पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा के अंत में दोनों देशों ने यह संकेत दिया कि वे आपसी संबंधों को और मजबूत बनाना चाहते हैं.

दोनों पक्ष मतभेदों को रिश्तों में बाधा बनने देने के बजाय सहयोग और साझेदारी को आगे बढ़ाने के इच्छुक दिखाई दिए.

मार्च 2026 में हुए चुनावों में जीत हासिल करने वाले 36 साल के शाह, जो जेन ज़ी के नेतृत्व वाले आंदोलनों के बाद सत्ता में आए थे, 22 नवंबर की दोपहर अपने वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ नई दिल्ली पहुंचे.

यात्रा के अंत में भारत और नेपाल ने एक संयुक्त बयान जारी किया, जो महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

इसमें कुल 24 बिंदु शामिल थे. इनमें कनेक्टिविटी, व्यापार, विकास सहायता जैसे मुद्दों पर महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गईं. इसके अलावा सैटेलाइट संचार नेटवर्क, अपराध नियंत्रण, पारंपरिक चिकित्सा और शहरी विकास जैसे विभिन्न क्षेत्रों में आठ सहमति पत्रों पर भी हस्ताक्षर हुए.

By admin