• Wed. Jun 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भारत ने क्या 12 परमाणु हथियारों को तैनात किया है, एक रिपोर्ट में कैसे दावे किए गए

Byadmin

Jun 10, 2026


भारतीय मिसाइल

इमेज स्रोत, RAVEENDRAN/AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, परमाणु हथियारों की तैनाती को लेकर रक्षा मंत्रालय की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई (प्रतीकात्मक तस्वीर)

स्वीडन के एक अंतरराष्ट्रीय स्वतंत्र थिंकटैंक ‘सिपरी’ यानी स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक़, भारत ने पहली बार इस साल की शुरुआत में 12 परमाणु हथियारों को मोर्चे पर तैनात किया है.

हालांकि, 12 परमाणु हथियारों की तैनाती को लेकर रक्षा मंत्रालय की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

8 जून को जारी सिपरी की रिपोर्ट के मुताबिक़, भारत में 178 परमाणु हथियार स्टोर में रखे हैं जो ज़रूरत पड़ने पर इस्तेमाल हो सकते हैं. वहीं, 12 परमाणु हथियारों को तैनात किया गया है. यानी भारत के पास कुल 190 परमाणु हथियार हैं. पिछले साल यह संख्या 180 थी और सभी स्टोरेज में थे.

पत्रकार और रक्षा विश्लेषक राहुल बेदी शांतिकाल में हुई इस तैनाती को चौंकाने वाला मानते हैं.

उनका अनुमान है, “इन एटमी हथियारों को दो परमाणु पनडुब्बियों में तैनात किया गया है जो पूरी तैयारी के साथ पेट्रोलिंग करती हैं.”

By admin