• Sat. Jul 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भारत में पहली बार चली हाइड्रोजन ट्रेन, जानिए क्या है ख़ासियत

Byadmin

Jul 18, 2026


हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन

इमेज स्रोत, Ministry of Broadcasting

इमेज कैप्शन, भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जहां हाइड्रोजन ईंधन से ट्रेनें चलती हैं

भारतीय रेलवे ने शुक्रवार 17 जुलाई को देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल-सेल ट्रेन की शुरुआत की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से हाइड्रोजन से चलने वाली इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई.

इसके साथ ही भारत उन देशों की सूची में शामिल हो गया, जहां हाइड्रोजन फ्यूल-सेल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है.

पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा, “जींद से सोनीपत तक चलने वाली हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे पावरपुल हाइड्रोजन ट्रेन है. ये 3200 हार्स पावर की ट्रेन है. ये सबसे ताकतवर ही नहीं, भारत की हाइड्रोजन ट्रेन सबसे लंबी भी है.”

“दुनिया में बाकी जगह तीन या चार कोच वाली हाइड्रोजन ट्रेन चल रही हैं. भारत ने सीधे 10 कोच वाली हाइड्रोजन ट्रेन चलाई है.”

By admin