• Sat. Jul 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

West Asia Crisis Live:ईरान में सातवें दिन भी अमेरिकी हमले जारी, सेना ने पुलों और पानी के प्लांट पर बम बरसाए – West Asia Crisis Live Updates Iran Us War Hormuz Airstrikes On Bridges And Water Plant Irgc Pezeshkian Trump

Byadmin

Jul 18, 2026


03:51 AM, 18-Jul-2026

ईरान में पुलों और बिजली आपूर्ति अवसंरचना को कितना नुकसान?

अमेरिका की तरफ से किए गए हमलों की जानकारी ईरान की सरकारी टेलीविजन पर दी गई। इसके अनुसार, शुक्रवार को ईरान के दक्षिणी प्रांत होर्मोजगान में अमेरिकी हवाई हमलों में पुलों को निशाना बनाया गया। ये हमले होर्मुज जलडमरूमध्य पर स्थित ईरान के तटीय शहर बंदर खमीर को निशाना बनाकर किए गए। ईरान के मुताबिक राजमार्ग और रेलवे पुलों पर किए गए अमेरिकी हमले ईरान के मुख्य बंदरगाह बंदर अब्बास और तेहरान के बीच सड़क संपर्क काटने के मकसद से किए गए लगते हैं। तेहरान ने स्वीकार किया है कि अमेरिकी हवाई हमले के दौरान ‘बिजली के बुनियादी ढांचे’ को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, किन क्षेत्रों को निशाना बनाया गया ये जानकारी सामने नहीं आई है। ऊर्जा मंत्रालय ने दक्षिणी प्रांतों में रहने वाले लोगों से कम बिजली का उपयोग करने की अपील की है।

03:35 AM, 18-Jul-2026

जंग की आग के कारण तेल की कीमतों में उछाल

गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका के बीच चार महीने से अधिक समय से युद्ध चल रहा है। इसी साल 28 फरवरी से शुरू हुई जंग में दर्जनों लोग मारे गए हैं और सैकड़ों घायल हुए हैं। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक अमेरिकी हमले का माकूल जवाब दिया जा रहा है। अमेरिकी सेना ने भी सैन्य कर्मियों के घायल होने की पुष्टि की है। दोनों देशों का संघर्ष बढ़ने के बाद तेल की कीमतों में भारी उछाल देखा गया। शुक्रवार को तेल की कीमत 86 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई। ये दर बीते लगभग एक महीने के उच्चतम स्तर के करीब है। तनाव और बमबारी के बीच होर्मुज से होकर गुजरने वाले जहाजों की संख्या तीन सप्ताह के निचले स्तर पर आ गई है।

03:15 AM, 18-Jul-2026

अमेरिका और ईरान के बीच टकराव बढ़ा

बुनियादी ढांचे और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमले कर रही अमेरिकी सेना ने सातवें दिन ईरान में और अधिक पुलों और ऊर्जा स्थलों को निशाना बनाया। एक महत्वपूर्ण ईरानी बंदरगाह पर एक टावर को ध्वस्त किए जाने की भी खबर है।  जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने पश्चिम एशिया में अमेरिका के सहयोगी देशों पर मिसाइलें दागीं। इनमें युद्ध में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाला कतर और कुवैत शामिल हैं। हमलों से जल विलवणीकरण संयंत्र (water desalination plant) को नुकसान पहुंचा है। अंतरिम युद्धविराम टूटने के बाद बीते सात दिनों से बमबारी जारी है। शुक्रवार देर रात अमेरिकी केंद्रीय कमान ने कहा कि ईरान की सेना को कमजोर करने के उद्देश्य से लगातार सातवीं रात हमले किए गए हैं।

02:51 AM, 18-Jul-2026

West Asia Crisis LIVE: ईरान में सातवें दिन भी अमेरिकी हमले जारी, सेना ने पुलों और पानी के प्लांट पर बम बरसाए

पश्चिम एशिया में टकराव फिलहाल थमने के कोई संकेत नहीं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि संघर्ष तेज हो चुका है और बीते छह दिनों से जारी हमले सातवें दिन भी जारी रहे। अमेरिकी सेना यह कार्रवाई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बाद कर रही है। ट्रंप ने तेहरान पर दबाव डालने के मकसद से भीषण बमबारी की चेतावनी दी, जिसके बाद तेहरान में लगातार हवाई हमले हो रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में अमेरिकी सेना ने पानी के प्लांट्स और पुलों जैसे बुनियादी ढांचों पर बम गिराए। ट्रंप और अमेरिका का कहना है कि ईरान अपने रवैये से विश्व ऊर्जा आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण जलमार्ग- होर्मुज में गतिरोध पैदा कर रहा है। उसकी पकड़ ढीली करते हुए होर्मुज से निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सेना पूरी ताकत के साथ कार्रवाई कर रही है।

By admin