• Sat. Nov 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भारत समेत इन देशों में औरतों को मैरिटल रेप से क़ानूनी सुरक्षा नहीं, शादी के भीतर असहमति की उपेक्षा क्यों?

Byadmin

Nov 28, 2026


भारत समेत दक्षिण एशिया में लाखों महिलाएं और लड़कियां वैवाहिक बलात्कार से बचाव के लिए क़ानूनी सुरक्षा से वंचित हैं. इसकी वजह इससे निपटने के लिए पर्याप्त क़ानूनों का न होना है

इमेज कैप्शन, भारत समेत दक्षिण एशिया में लाखों महिलाएं और लड़कियां वैवाहिक बलात्कार से बचाव के लिए क़ानूनी सुरक्षा से वंचित हैं. इसकी वजह इससे निपटने के लिए पर्याप्त क़ानूनों का न होना है

मैरिटल रेप (वैवाहिक बलात्कार) को पूरी तरह अपराध घोषित नहीं किए जाने के कारण दक्षिण एशिया के आठ देशों में लाखों महिलाएं और लड़कियां क़ानूनी सुरक्षा से वंचित हैं.

यहां जीवनसाथी की ओर से हिंसा के मामले वैश्विक औसत से 35% ज़्यादा हैं. यह बात एक नई स्टडी में कही गई है.

100 से ज़्यादा देशों में वैवाहिक बलात्कार को अपराध घोषित किया जा चुका है. लेकिन दक्षिण एशिया के बड़े हिस्से में ऐसा नहीं है. भारत, अफ़ग़ानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश उन क़रीब तीन दर्जन देशों में शामिल हैं, जहां इसे अपराध नहीं माना गया है.

दक्षिण एशिया में सिर्फ़ मालदीव ऐसा देश है, जहां शादी के भीतर बलात्कार के लिए वही सज़ा दी जाती है, जो किसी अन्य बलात्कार के मामले में दी जाती है.

क्षेत्र में महिला अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठनों के गठबंधन साउथ एशियन मूवमेंट फ़ॉर एक्सेसिंग जस्टिस (समाज) की स्टडी के मुताबिक़, नेपाल और भूटान ने वैवाहिक बलात्कार को अपराध घोषित किया है, लेकिन इसमें कम सज़ा का प्रावधान रखा है.

By admin