• Mon. Sep 30th, 2024

24×7 Live News

Apdin News

भारत से 10 गुना ज्यादा चाय पीते हैं इस देश के लोग, पाकिस्तान भी है हमसे बहुत आगे – turkey has highest tea consumption per capita in the world

Byadmin

Sep 30, 2024


नई दिल्ली: चाय उत्पादन के मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर है। दुनिया के कुल चाय उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी 20% है। लेकिन चाय की प्रति व्यक्ति सालाना खपत के मामले में दुनिया के कई देश हमसे आगे हैं। यहां तक कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी चाय की प्रति व्यक्ति खपत भारत से कहीं ज्यादा है। इस लिस्ट में तुर्की सबसे आगे है। इस देश में चाय की प्रति व्यक्ति सालाना खपत 3.16 किलो है। चाय उत्पादन के मामले में तुर्की दुनिया में पांचवें नंबर पर है। दुनिया के कुल चाय उत्पादन का करीब छह फीसदी तुर्की में होता है। देश में खासकर ब्लैक सी कोस्ट के राइज के आसपास की पहाड़ियों में चाय का उत्पादन होता है।आयरलैंड इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इस देश में चाय की प्रति व्यक्ति सालाना खपत 2.19 किलो है। चाय को पूरी दुनिया में लोकप्रिय बनाने वाले ब्रिटेन में हर आदमी सालभर में 1.94 किलो चाय पी जाता है। पाकिस्तान में चाय की प्रति व्यक्ति सालाना खपत 1.5 किलो है। पाकिस्तान में चाय का उत्पादन नहीं होता है और यह पूरी तरह आयात पर निर्भर है। ईरान, रूस, मोरक्को, न्यूजीलैंड, चिली, मिस्र और पोलैंड में एक से 1.5 किलो चाय की प्रति व्यक्ति सालाना खपत होती है।

सबसे ज्यादा उत्पादन

जापान, सऊदी अरब, साउथ अफ्रीका, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, जर्मनी, चीन और कनाडा में चाय की प्रति व्यक्ति सालाना खपत 0.5 से एक किलो के बीच है। इंडोनेशिया और सिंगापुर में भी लोग भारत से ज्यादा चाय पीते हैं। लेकिन स्वीडन, नॉर्वे, अमेरिका, अर्जेंटीना, फ्रांस, ब्राजील, साउथ कोरिया, स्पेन, इटली और मेक्सिको में चाय की खपत भारत से कम है। चाय उत्पादन के मामले में चीन दुनिया में पहले नंबर पर है। ग्लोबल प्रॉडक्शन में उसकी हिस्सेदारी 49% है। यानी दुनिया में कुल जितनी चाय होती है, उसका आधा उत्पादन चीन में होता है।

By admin