• Thu. Jul 24th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

मंत्री के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, डिवाइडर से टकराई स्पोर्ट्स बाइक के उड़े परखच्चे, पिता रह चुके हैं सांसद – minister nephew kedar kashyap dies in accident, sports bike smashed into pieces after hitting divider, father was a former mp

Byadmin

Jul 23, 2025


Road Accident:छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। डिवाइडर से टकराई थी तेज रफ्तार बाइक।

minister nephew kedar kashyap dies in accident sports bike smashed into pieces after hitting divider father was a former mp
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार के वन मंत्री केदार कश्यप और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के 24 वर्षीय बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा नवा रायपुर में हुआ है। निखिल कश्यप अपनी बाइक से कहीं जा रहा था इसी दौरान हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अचानक डिवाइडर से टकरा गई निखिल नीचे गिर गया। सिर फटने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे सत्य साईं अस्पताल की तरफ जा रहा था। उसके साथ बाइक पर उसका दोस्त भी था। जानकारी के अनुसार गाड़ी निखिल चला रहा था। तभी तेज गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में निखिल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दोस्त घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मौके पर पहुंचे मंत्री

हादसे की जानकारी मिलते ही वन मंत्री केदार कश्यप और रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। निखिल कश्यप के पास एक मंहगी स्पोर्ट्स बाइक थी। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए।

पिता पूर्व सांसद हैं

निखिल के पिता दिनेश कश्यप बस्तर लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद रह चुके हैं। वहीं, उसकी मां वेदवती कश्यप बस्तर जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं। इस हादसे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक प्रकट किया है।

विधायक आवास पहुंचे सीएम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित विधायक कॉलोनी में आयोजित शोक सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने निखिल कश्यप की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना प्रकट की। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी शोकाकुल परिवार से मुलाकात करने के लिए पहुंचे।

पवन तिवारी

लेखक के बारे मेंपवन तिवारीनवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हूं।
7 साल पहले पत्रकारिता की शुरुआत की।
ईनाडु ग्रुप, दैनिक भास्कर, पत्रिका ग्रुप, एशियानेट न्यूज ग्रुप से होते हुए नवभारत टाइम्स ऑनलाइन तक पहुंचे हैं।
चुनौतियां पसंद हैं।
किताबें पढ़ने का शौक है।
राजनीति और पॉजिटिव खबरों में रुचि है।
और पढ़ें