• Mon. Aug 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मक्का समझौते को डोनाल्ड ट्रंप की हरी झंडी भारत के लिए कितनी बड़ी चिंता?

Byadmin

Aug 17, 2026


डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, Andrew Harnik/Getty Images

इमेज कैप्शन, ट्रंप ने रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर समझौते को लेकर ख़ुशी जाहिर की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए मक्का संयुक्त रक्षा समझौते का स्वागत किया है.

उन्होंने तीनों देशों के नेताओं को बधाई देते हुए इसे एक बड़ा, मज़बूत और अहम क़दम बताया.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर समझौते को लेकर ख़ुशी जाहिर की.

उन्होंने लिखा, “यह देखकर बहुत ख़ुशी हुई कि सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान ने हाल ही में मक्का संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं.”

“यह दिखाता है कि मध्य पूर्व एक साथ आ रहा है. ये देश अपने बचाव के लिए पहले से ज़्यादा मज़बूत तरीक़े से क़दम उठा सकेंगे. तीनों देशों के महान नेतृत्व को बधाई. यह एक बड़ा, मज़बूत और अहम क़दम है- वाह.”

By admin