• Thu. May 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मदरसे जाते बिहार के मुस्लिम बच्चों को मध्य प्रदेश और उड़ीसा में रोकने का क्या है मामला?

Byadmin

May 14, 2026


बिहार के सीमांचल से हर साल बड़ी संख्या में बच्चे दूसरे राज्यों के मदरसों में पढ़ने के लिए जाते हैं

इमेज स्रोत, BBC/Shahnawaz

इमेज कैप्शन, बिहार के सीमांचल से हर साल बड़ी संख्या में बच्चे दूसरे राज्यों के मदरसों में पढ़ने के लिए जाते हैं

    • Author, सीटू तिवारी
    • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 12 मिनट

पिछले महीने की 11 तारीख को मध्य प्रदेश के कटनी रेलवे स्टेशन पर पटना-पुणे एक्सप्रेस से बिहार के 163 नाबालिग़ बच्चों को रेलवे पुलिस ने ‘जबरन’ उतार लिया.

पुलिन ने इन 163 बच्चों और 8 शिक्षकों को मानव तस्करी की आशंका में उतारा था.

जीआरपी और आरपीएफ की इस कार्रवाई का आधार बाल कल्याण समिति के सदस्य दुर्गेश मारिया की लिखित शिकायत बनी थी, जिसमें बिहार से बच्चों को महाराष्ट्र के लातूर मज़दूरी के लिए ले जाने का आरोप लगाया गया था.

इन बच्चों को पुलिस जांच पड़ताल का सामना करना पड़ा, कई दिनों के इंतज़ार के बाद अब ये बच्चे अपने अपने घर लौट चुके हैं.

इन बच्चों को उतारने की वजह जानने के लिए बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की टीम ने बिहार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में मामले को समझने की कोशिश की.

By admin