• Sat. Oct 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मध्य प्रदेश: कहीं 5 रुपए प्रति लीटर फ़िनाइल ख़रीदा गया तो कहीं 33,500 रुपये प्रति लीटर, सरकारी ख़रीद में इतना फ़र्क क्यों?

Byadmin

Oct 24, 2026


सरकारी ख़रीद में इस बड़े अंतर का मामला तब खुला, जब इन निकायों से जुड़े अफ़सरों की बैठक का वीडियो वायरल हो गया

इमेज कैप्शन, सरकारी ख़रीद में इस बड़े अंतर का मामला तब सामने आया जब इन निकायों से जुड़े अफ़सरों की बैठक का वीडियो वायरल हो गया

फ़िनाइल की एक लीटर की बोतल मध्य प्रदेश के एक नगरीय निकाय ने 33 हज़ार 500 रुपये में ख़रीदी, जबकि इतनी ही मात्रा का फ़िनाइल मध्य प्रदेश के एक दूसरे नगरीय निकाय ने महज़ पांच रुपये की दर से ख़रीदा.

इन नगरीय निकायों या सिविक बॉडीज़ ने कचरा उठाने के लिए जो गाड़ियां ख़रीदीं, उनकी कीमतों में भी भारी अंतर सामने आया. एक नगरीय निकाय ने दो लाख रुपये में कचरा वाहन ख़रीदा, जबकि दूसरे ने चार डस्टबिन के साथ ऐसी ही गाड़ी के लिए छह लाख रुपये ख़र्च किए.

सरकारी ख़रीद में इस बड़े अंतर का मामला तब सामने आया, जब इन निकायों से जुड़े अफ़सरों को फटकार लगाने वाली एक बैठक का वीडियो वायरल हो गया.

राज्य मंत्री बोलीं- उच्चस्तरीय जांच होगी

नगरीय प्रशासन विभाग की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी.

इमेज कैप्शन, नगरीय प्रशासन विभाग की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी

मध्य प्रदेश के 374 नगरीय निकायों में बीते तीन साल में की गई ख़रीद का विश्लेषण करने पर ये तथ्य सामने आए हैं. इन सरकारी ख़रीदों में अनियमितताओं से जुड़े आंकड़े दर्शाने वाला एक प्रेज़ेंटेशन भोपाल में हुई बैठक में पेश किया गया.

बीबीसी न्यूज़ हिन्दी ने इन डॉक्यूमेंट्स को तैयार करने वाले अधिकारी से बात की, जिन्होंने आंकड़ों की तस्दीक की है.



By admin