• Fri. Oct 23rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

एनडीए का हिस्सा बने यूसुफ़ पठान को मिल गया विवादित प्लॉट, वीएमसी से मिली मंज़ूरी

Byadmin

Oct 23, 2026


यूसुफ़ पठान

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

वडोदरा महानगरपालिका (वीएमसी) ने पूर्व क्रिकेटर और सांसद यूसुफ़ पठान को एक प्लॉट आवंटित करने के मुद्दे पर शुक्रवार को अंतिम निर्णय ले लिया.

यूसुफ़ पठान कुछ महीने पहले ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से अलग हो गए थे और अभी बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ हैं.

यूसुफ़ पठान वडोदरा में अपने बंगले के पास सरकारी ज़मीन का एक प्लॉट लेना चाहते थे, लेकिन अब तक गुजरात सरकार इसके लिए तैयार नहीं थी.

बीबीसी गुजराती के मुताबिक महानगरपालिका की स्थायी समिति ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को मंज़ूरी दी.

हालांकि, विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इस फैसले के ख़िलाफ़ आक्रामक रुख़ अपनाया और पालिका परिसर में ज़ोरदार नारेबाजी करते हुए कड़ा विरोध प्रदर्शन किया.

वीडियो कैप्शन, कीर्ति आज़ाद इंटरव्यू: TMC में उथल-पुथल या बिखराव?

यह प्लॉट टाउन प्लानिंग स्कीम नंबर 22 के फ़ाइनल प्लॉट नंबर 90 में स्थित है. इस साल वडोदरा नगर निगम (वीएमसी) ने इस प्लॉट की सार्वजनिक नीलामी की तैयारी शुरू की थी. इसके लिए प्रति वर्ग मीटर 2.10 लाख रुपये की क़ीमत तय की गई थी. इस हिसाब से प्लॉट की अनुमानित क़ीमत 20.5 करोड़ रुपये बैठती है.

यूसुफ़ पठान ने 2012 में वीएमसी के सामने प्रस्ताव रखा था कि उन्हें यह ख़ाली प्लॉट बिना सार्वजनिक नीलामी के 99 साल की लीज़ पर दिया जाए. उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा था कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके बंगले के पास आवासीय इस्तेमाल के लिए ज़मीन आवंटित की जानी चाहिए.

उस समय वीएमसी की स्थायी समिति और आम सभा प्लॉट आवंटित करने के लिए तैयार थीं. ज़मीन की क़ीमत क़रीब 5.6 करोड़ रुपये आंकी गई थी और पठान यह रकम देने को तैयार थे. लेकिन तब शहरी विकास विभाग सार्वजनिक नीलामी के बिना सीधे प्लॉट आवंटित करने के पक्ष में नहीं था.

इसके बाद जून 2024 के लोकसभा चुनाव में यूसुफ़ पठान टीएमसी में शामिल हुए और बहरामपुर सीट पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को हराया. चौधरी इस सीट से पांच बार सांसद चुने जा चुके थे.

स्टैंडिंग कमेटी लेगी फ़ैसला

वडोदरा नगर निगम की अगली बैठक के एजेंडे में पठान को प्लॉट आवंटित करने का मुद्दा शामिल है

इमेज कैप्शन, वडोदरा नगर निगम की अगली बैठक के एजेंडे में पठान को प्लॉट आवंटित करने का मुद्दा शामिल है

वडोदरा नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष वर्षाबेन व्यास ने बीबीसी से कहा, “शुक्रवार को स्थायी समिति की बैठक होगी, जिसमें इस संबंध में प्रस्ताव रखा जाएगा. सर्वसम्मति से लिया गया फ़ैसला अंतिम माना जाएगा.”

वडोदरा में बीजेपी के पूर्व पार्षद विजय पवार ने इस पूरे मामले को उजागर किया था. उन्होंने बीबीसी से कहा, “2012 में इस प्लॉट को लेकर प्रस्ताव लाया गया था और आम सभा में इसे मंज़ूरी भी मिल गई थी. इसके बाद राज्य सरकार से मंज़ूरी मांगी गई. 2014 में राज्य सरकार ने जवाब दिया कि नीलामी के बिना यह प्लॉट नहीं दिया जा सकता. इसी वजह से हमने इस मामले को उजागर किया था.”

उन्होंने कहा, “अब अगर राज्य सरकार यूसुफ़ पठान को प्लॉट देने के लिए तैयार है, तो कुछ नहीं किया जा सकता. सरकार सर्वोपरि है. इसलिए अब इस मामले का विरोध करने की ज़रूरत नहीं है.”

इस मामले पर यूसुफ़ पठान का पक्ष जानने के लिए बार-बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी. वडोदरा नगर निगम के आयुक्त अरुण महेश बाबू से भी संपर्क नहीं हो पाया.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट… सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.



By admin