दिल्ली की हवा एक बार फिर लोगों की सेहत के लिए चिंता बढ़ाने लगी है। शुक्रवार को राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 230 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। आधिकारिक पूर्वानुमान के अनुसार, अगले नौ दिनों तक वायु गुणवत्ता में खास सुधार होने की संभावना नहीं है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलने के आसार कम हैं।