• Wed. Nov 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मध्य प्रदेश: खंडवा में दिनभर विरोध के बाद रात में दरगाह पर चला बुलडोजर, शहरकाजी ने कार्रवाई का किया विरोध

Byadmin

Nov 18, 2026


जेएनएन, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में लंबे समय से बंद पड़ी श्री मानसिंहका आयल मिल की सरकारी जमीन पर बनी दीवार और इससे लगी सड़क किनारे की दरगाह को जिला प्रशासन ने मंगलवार रात बुलडोजर से हटा दिया।

दिनभर चले विरोध, नोकझोंक और गहमागहमी के बाद प्रशासन ने रात करीब आठ बजे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी की। विरोध की आशंका को देखते हुए पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था।

इससे पहले दोपहर में शहरकाजी ने कार्रवाई का विरोध करते हुए चेतावनी दी थी कि यदि दरगाह तोड़ी गई तो शहर के मंदिरों के बाहर धरना दिया जाएगा।

इससे पहले प्रशासन की टीम मानसिंहका मिल की दीवार और उससे लगी दरगाह हटाने पहुंची थी। कार्रवाई शुरू होने पर शहरकाजी सैयद निसार अली कई लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर के सामने मास्टर प्लान का हवाला देने पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि शहर में कई स्थानों पर मंदिर होने के कारण सड़क और मास्टर प्लान के प्रावधान लागू नहीं किए जाते।

उन्होंने प्रशासन पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। विरोध के दौरान भीड़ बढ़ने से सिटी मजिस्ट्रेट भी उसमें घिर गए। पुलिसकर्मियों ने सबको बाहर निकाला। स्थिति बिगड़ने की आशंका पर अधिकारी भी पहुंच गए। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

तीन बुलडोजर से हटाई दीवार और दरगाह

शाम को तीन बुलडोजर की मदद से करीब 100 फीट लंबी दीवार तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। विरोध को देखते हुए दरगाह को नुकसान से बचाने के लिए उसके ऊपर टीन की चादर डाली गई थी। रात करीब आठ बजे दरगाह को भी हटा दिया गया।

कोट-सड़क चौड़ीकरण में बाधक बन रहे अतिक्रमण को हटाया गया है। सुरक्षा के लिए अलग-अलग स्थानों पर पुलिस प्वाइंट बनाए गए। इंटरनेट मीडिया पर नजर रखने के लिए भी टीम गठित की गई थी।- अभिनव बरंगे, सीएसपी, खंडवा

By admin