• Sun. Aug 23rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मनन मिश्रा फिर विवादों में, बीसीआई के को-चेयरमैन ने अनियमितता का आरोप लगा मांगा इस्तीफ़ा

Byadmin

Aug 23, 2026


मनन कुमार मिश्रा बीसीआई के चेयरमैन हैं (फ़ाइल फ़ोटो)

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, मनन कुमार मिश्रा बीसीआई के चेयरमैन हैं (फ़ाइल फ़ोटो)

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया (बीसीआई) के को-चेयरमैन वाईआर सदाशिव रेड्डी ने बीसीआई के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफ़े की मांग की है.

बार एंड बेंच की वेबसाइट के मुताबिक़, सदाशिव रेड्डी ने 15 दिन में मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफ़े की मांग करते हुए एक लेटर लिखा है.

रेड्डी ने मिश्रा के इस्तीफ़े की मांग के पीछे कई वजहें बताई हैं. इनमें 150 करोड़ रुपये के फ़ंड का कथित तौर पर ग़लत इस्तेमाल, परिवार के लोगों की नियुक्तियां और नालसार के छात्रों के ख़िलाफ़ ‘गैर-क़ानूनी’ कार्रवाई शामिल है.

रेड्डी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मनन मिश्रा ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “ये आरोप बेबुनियाद हैं और इनका कोई मतलब नहीं है.”

मनन मिश्रा ने कहा, “सबसे पहले मुझे यह साफ़ करना होगा कि वह (वाईआर सदाशिव रेड्डी) बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया के को-चेयरमैन नहीं हैं. बल्कि आज तो वह स्टेट बार काउंसिल के सदस्य भी नहीं हैं.”

By admin