• Fri. Jun 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ममता बनर्जी कांग्रेस में गईं तो टीएमसी का वज़ूद ख़त्म हो जाएगा या पार्टी तब भी ज़िंदा रहेगी

Byadmin

Jun 12, 2026


ममता बनर्जी

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ममता बनर्जी इस वक़्त शायद अपने राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी चुनौती से जूझ रही हैं

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के चंद दिनों बाद ही नई दिल्ली में ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल हुईं.

गठबंधन की बैठक के दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की मुलाक़ातों के बाद इस तरह के कयास तेज हो गए हैं कि ममता बनर्जी अपने साथ के सांसदों और विधायकों के साथ कांग्रेस में विलय कर सकती हैं.

हालांकि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस दोनों ने कहा है कि विलय की संभावना वाली ख़बरें बेबुनियाद हैं.

लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि राजनीति में कुछ भी संभव है.

इस राजनीतिक घटनाक्रम पर नज़र रखने वालों का तर्क है कि अगर विलय की बातों में दम नहीं होता तो पश्चिम बंगाल में अपनी पार्टी में बढ़ती बगावत के बीच ममता तीन दिनों तक दिल्ली में नहीं रहतीं.

By admin