• Sun. Sep 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ममता बनर्जी की पार्टी से चुनाव लड़ने को लेकर हाँ ना करने वाले कौन हैं रबीउल आलम

Byadmin

Sep 20, 2026


रेजीनगर से ममता बनर्जी के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी और ममता बनर्जी

इमेज स्रोत, Sanjay Das/ ANI

इमेज कैप्शन, ममता बनर्जी ने रेजीनगर से अपने उम्मीदवार को चुनाव लड़ने के लिए तैयार कर लिया है

    • Author, प्रभाकर मणि तिवारी
    • पदनाम, कोलकाता से बीबीसी हिंदी के लिए
  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 7 मिनट

क़रीब 28 साल पहले बनाई पार्टी के नाम और सिंबल से ममता बनर्जी पहले ही हाथ धो चुकी थीं. अब पार्टी बनने के बाद पहली बार किसी चुनाव/उपचुनाव में उनके उम्मीदवार का मैदान में नहीं होने का ख़तरा भी पैदा हो गया था.

इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद ज़िले की रेजीनगर सीट पर होने वाले उपचुनाव में अपने उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी को मैदान में बने रहने के लिए मना लिया.

रबीउल आलम चौधरी ने पहले चुनाव न लड़ने की घोषणा की थी बाद में उन्होंने कहा कि वो चुनाव लड़ेंगे.

आगामी छह अक्तूबर को राज्य की दो सीटों-नंदीग्राम और रेजीनगर पर उपचुनाव होने हैं. नंदीग्राम की सीट पर ममता बनर्जी की पार्टी की उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस ले लिया था.

इसके बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने की घोषणा की. लेकिन पुलिस ने 19 साल पुराने मामले में मिलन प्रधान को गिरफ़्तार कर लिया था.

By admin