• Fri. Apr 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मलक्का स्ट्रेट: होर्मुज़ के बाद अब वैश्विक व्यापार के इस समुद्री मार्ग को लेकर क्यों हो रही है चिंता

Byadmin

Apr 17, 2026


मलक्का स्ट्रेट

इमेज स्रोत, EPA

इमेज कैप्शन, मलक्का स्ट्रेट से चीन का लगभग तीन-चौथाई तेल आयात और उसके समुद्री व्यापार का करीब 60% मूल्य का सामान गुजरता है

दुनिया के सबसे अहम जलमार्गों में से एक हॉर्मुज़ स्ट्रेट की जारी नाकाबंदी के बीच, वैश्विक व्यापार के लिए एक और अहम स्ट्रेट पर अब दुनिया का ध्यान जा रहा है.

और यह दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित जलमार्ग है मलक्का स्ट्रेट.

दरअसल, बीते सोमवार को अमेरिका और इंडोनेशिया के बीच एक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर के बाद ये बात सामने आई कि अमेरिका ने इंडोनेशियाई क्षेत्र के ऊपर सैन्य उड़ानों के लिए व्यापक अनुमति का प्रस्ताव रखा है.

इस प्रस्ताव को लेकर इंडोनेशियाई अधिकारियों ने पुष्टि की है और इंडोनेशिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस पर फ़ैसला अभी लंबित है.

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह का कदम वैश्विक भू-राजनीतिक पर प्रभाव डाल सकता है.

By admin