• Fri. Jul 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने क्यों कहा कि ‘कोई इसराइली नागरिक मिला तो उसे देश से बाहर कर देंगे’

Byadmin

Jul 17, 2026


अनवर इब्राहिम

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, मलेशिया और इसराइल के बीच राजनियक संबंध नहीं हैं

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 4 मिनट

फ्री मलेशिया टुडे के मुताबिक अनवर इब्राहिम का यह बयान उन दावों के बाद आया है जिनमें कहा गया था कि इसराइली नागरिकों ने मलेशिया के प्रांत जोहोर के फॉरेस्ट सिटी में एक प्राइवेट रिहायशी कम्युनिटी में हिस्सा लिया था.

अनवर इब्राहिम ने कहा, “अगर ये आरोप सच साबित होते हैं, तो मलेशिया कोई समझौता नहीं करेगा. संबंधित एजेंसियां ​​पहले से ही इन दावों की जांच कर रही हैं. मुझे विश्वास है कि हायर एजुकेशन मिनिस्टर ज़म्ब्री अब्दुल कादिर इस मामले पर बयान जारी करेंगे. हम इसकी जांच कर रहे हैं.”

“अगर हमें कोई भी इसराइली नागरिक मिलता है, तो हम उसे तुरंत निर्वासित कर देंगे क्योंकि हम इसराइल को मान्यता नहीं देते.”

मलेशिया के इसराइल के साथ राजनयिक संबंध नहीं हैं और आम तौर पर इसराइली पासपोर्ट धारक बिना अनुमति के मलेशिया में प्रवेश नहीं कर सकते.

By admin