• Wed. Oct 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

महाराष्ट्र में आश्रम स्कूल से चुपके से निकले छात्र हुए सड़क हादसे का शिकार, दो की मौत

Byadmin

Oct 21, 2026


पीटीआई, पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक गांव के मेले से अपने आश्रम स्कूल लौट रहे छात्रों की मोटरसाइकिल फिसलकर सड़क किनारे एक गड्ढे में गिर गई, जिससे उस पर सवार दो लड़कों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार तड़के जवाहर तालुका में हुई। पांचों छात्र सरसुन गांव में नवरात्र उत्सव में शामिल होने के लिए हीरादपाड़ा गगनगिरी आश्रम स्कूल से चुपके से बाहर निकले थे।

घटना के बाद स्कूल के प्रधानाध्यापक, वार्डन और चौकीदार को निलंबित कर दिया गया। जवाहर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पांचों छात्र छात्रावास से चुपके से निकलकर एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर गए थे। 19 अक्टूबर को तड़के 2:30 से तीन बजे के बीच स्कूल लौटते समय उनकी मोटरसाइकिल कोंगड़ी घाट पर भीषण हादसे का शिकार हो गई। हादसे में सुमित मोतीराम भिंगल और प्रीतम गणेश पोटिंडा की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

By admin