• Sat. Jul 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

महाराष्ट्र में गाय-बैल खरीदना आसान पर घर ले जाना बना चुनौती, क़ानून और गोरक्षकों का डर

Byadmin

Jul 3, 2026


दत्तात्रेय कोलेकर
इमेज कैप्शन, कोलेकर का कहना है कि गोरक्षकों ने पंढरपुर के पास गाड़ियों को रोक लिया और किसानों पर बैलों को मारने के लिए ले जाने का आरोप लगाया

महाराष्ट्र के सांगोली के पास धयाती गांव के किसान दत्तात्रेय कोलेकर ने मई में बैलों की जोड़ी ख़रीदी थी. कोलेकर इन बैलों से अपने खेत जोतने की योजना बना रहे थे.

कुछ अन्य किसानों के साथ वह भी अपने बैलों को एक गाड़ी में अपने घर ले जा रहे थे. ये सारे किसान आसपास के इलाक़े में रहते हैं.

यात्रा ख़त्म ही होने वाली थी कि तभी सब गड़बड़ा गया.

कोलेकर का कहना है कि गोरक्षकों ने पंढरपुर के पास गाड़ियों को रोक लिया और किसानों पर इन बैलों को मारने के लिए ले जाने का आरोप लगाया.

गोरक्षकों ने इन गाड़ियों को सीधे पुलिस स्टेशन ले जाकर किसानों से उनके बैल छीन लिए और उन्हें पंढरपुर के सरकारी अस्पताल परिसर में रख दिया.

By admin