• Sun. Apr 26th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

महाराष्ट्र में लोगों की भागीदारी से हटाई गई शिवाजी की प्रतिमा, पुलिस ने लोगों से की थी शांति की अपील

Byadmin

Apr 26, 2026


पीटीआई, बीड। महाराष्ट्र के बीड प्रशासन ने शनिवार को स्थानीय लोगों को विश्वास में लेने के बाद जिले के गेओराई कस्बे में एक प्रमुख राजमार्ग चौराहे से छत्रपति शिवाजी महाराज की अवैध रूप से लगाई गई प्रतिमा को हटा दिया।

पुलिस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, प्रतिमा को अवैध स्थान से उचित स्थान पर स्थानांतरित कर गेओराई ने पूरे बीड जिले के लिए एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है।

पुलिस ने पहले इसे लगाने को लेकर कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद इसका समाधान निकालने की कोशिश हुई।

जिला कलेक्टर विवेक जॉनसन और पुलिस अधीक्षक नवनीत कंवत ने नागरिकों से इस प्रतिमा को स्थानांतरित करने में मदद की अपील की।

कंवत ने घोषणा की है कि वह बीड स्थित एसपी कार्यालय में इस शांतिपूर्ण स्थानांतरण प्रक्रिया में भाग लेने वाले स्थानीय लोगों को सम्मानित करेंगे।

By admin