• Sun. Apr 26th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिकी टेक कंपनियों को निशाना बनाकर जंग की परिभाषा कैसे बदली?

Byadmin

Apr 26, 2026


खाड़ी के कई देशों ने तेल से जुड़ी अपनी पहचान से आगे बढ़कर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में ध्यान दिया है (सांकेतिक तस्वीर)

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, खाड़ी के कई देशों ने तेल से जुड़ी अपनी पहचान से आगे बढ़कर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में ध्यान दिया है (सांकेतिक तस्वीर)

अमेरिका और इसराइल के साथ जंग के दौरान ईरान की जवाबी कार्रवाई पारंपरिक लक्ष्यों से आगे बढ़ गई, उसने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े डिज़िटल हब, क्लाउड इन्फ़्रास्ट्रक्चर और डेटा केंद्रों को निशाना बनाकर जंग के दायरे को और फ़ैला दिया.

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा कि उसने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और बहरीन में डेटा हब्स पर ड्रोन हमले किए.

यह आज के जंग में एक अभूतपूर्व घटना है, जिसमें केवल साइबर घुसपैठ के बजाय आम लोगों से जुड़े क्लाउड इन्फ़्रास्ट्रक्चर पर जान-बूझकर हमले किए गए हैं.

ईरानी सरकारी मीडिया ने कहा कि इसका मक़सद इन डेटा सेंटरों की “दुश्मन की सैन्य और अन्य गतिविधियों में मदद करने” वाली भूमिका को सामने लाना और उसे रोकना था.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin