• Thu. Apr 23rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

महिला ने ‘बॉन्डेज सेक्स’ का तरीका अपनाकर की प्रेमी की हत्या, पुलिस ने क्या बताया

Byadmin

Apr 23, 2026


कुछ मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ बीडीएसएम को असुरक्षित और असामान्य मानते हैं (सांकेतिक तस्वीर)

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ बीडीएसएम को असुरक्षित और असामान्य मानते हैं (सांकेतिक तस्वीर)

(चेतावनी: इस र‍िपोर्ट के कुछ व‍िवरण व‍िचल‍ित कर सकते हैं. )

एक महिला पर आरोप है कि उसने ”अच्छा समय बिताने” का वादा कर अपने प्रेमी को घर बुलाया और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. इसके बाद प्रेमी की मौत हो गई.

पुल‍िस के मुताब‍िक़, प्रेमा और किरण एक मोबाइल सर्विस कंपनी में साथ काम करते थे. उसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई और पिछले लगभग एक साल के दौरान वे रिश्ते में रहे. लेकिन पिछले कुछ महीनों में उनके रिश्तों में खटास आ गई थी.

बेंगलुरु (उत्तर-पश्चिम) के डिप्टी पुलिस कमिश्नर नागेश डीएल ने बीबीसी हिन्दी से कहा, “प्रेमा को लगता था कि किरण उससे बच रहा है. असली वजह का पता विस्तार से पूछताछ के बाद ही चल पाएगा.”

पुलिस के मुताबिक़, प्रेमा ने कथित तौर पर किरण को बयादरहल्ली थाना क्षेत्र के अंजन नगर स्थित अपने घर बुलाया. उस दौरान प्रेमा की माँ और उसके भाई काम पर जा चुके थे.

By admin