• Sat. Jun 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मुंबई लोकल ट्रेन में हत्या: मृतक की बहन बोलीं, ‘इतने लोग थे कोई मेरे भाई को बचाने नहीं आया’

Byadmin

Jun 27, 2026


मयंक की बहन मेघा लोहार ने बीबीसी मराठी से बात करते हुए कहा कि उनका परिवार सदमे  से उबर ही नहीं पा रहा है
इमेज कैप्शन, मयंक की बहन मेघा लोहार ने बीबीसी मराठी से बात करते हुए कहा कि उनका परिवार सदमे से उबर ही नहीं पा रहा है

“मेरा बेटा काम पर गया था, लेकिन वह कभी वापस नहीं लौटा. अब हम क्या करें? सब कुछ बर्बाद हो गया है.”

“उसने मेरे बेटे की जान इस तरह क्यों ले ली? मेरे बेटे ने उसका क्या बिगाड़ा था? हमारे बेटे को न्याय दिलाइए.”

यह दर्दभरी पुकार 22 वर्षीय मयंक रमेश लोहार के माता-पिता की है, जिनके बेटे की ट्रेन में हुए चाकू हमले में मौत हो गई.

आरोप है कि 23 जून को मुंबई की जीवनरेखा (लाइफ़लाइन) मानी जाने वाली लोकल ट्रेन में रोशन सुवर्णा नाम के शख़्स के चाकू हमले में मयंक रमेश लोहार की जान चली गई. एक पल में पूरे लोहार परिवार का सहारा छिन गया.

मयंक की मौत के बाद विरार स्थित उनके घर में शोक का माहौल है. परिवार का कोई भी सदस्य अभी तक इस सदमे से उबर नहीं पाया है.

By admin