इमेज स्रोत, Getty Images
भारत ने पहले टी-20 मैच में वेस्टइंडीज़ को 8 विकेट से हरा दिया है. लखनऊ में खेले गए इस मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार शतक जड़ा है.
अय्यर ने 43 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाए. उन्होंने 10 चौके और छह छक्के भी जड़े. इस पारी की बदौलत भारत ने 15वें ओवर में मैच जीत लिया.
इससे पहले लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और वेस्ट इंडीज़ के बीच खेले जा रहे मैच में वेस्ट इंडीज़ ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत को 172 रनों का लक्ष्य दिया.
भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया.
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए वेस्ट इंडीज़ की टीम 19.1 ओवर में 171 रन बनाकर आउट हो गई.
कप्तान और सलामी बल्लेबाज़ होप ने 37 गेंदों पर 52 रन बनाए.उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए.
वहीं, शेरफेन रदरफोर्ड ने 34 गेंदों में शानदार 56 रन की पारी खेली. उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए.
भारत की ओर से नमन धीर ने चार ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट लिए. वहीं, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला.