• Fri. Jul 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मुर्शिदाबाद रेलवे क्रासिंग हादसे पर मुख्यमंत्री शुभेंदु सख्त, गेटमैन के लिए मांगा मृत्युदंड

Byadmin

Jul 24, 2026


राज्य ब्यूरो, कोलकाता। मुर्शिदाबाद के गोविंदपुर रेलवे क्रासिंग पर हुए हादसे में पांच लोगों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को पुलिस को जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार गेटमैन के खिलाफ मुकदमा चलाकर अभियोजन पक्ष को मृत्युदंड की सजा की मांग करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने हादसे में मृतकों के परिवारों से मुलाकात कर उन्हें पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक भी सौंपे।

मालूम हो कि 17 जुलाई को गोविंदपुर रेलवे क्रासिंग पर एक ट्रेन ने स्कूल वाहन को टक्कर मार दी थी। हादसे में चार छात्रों समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को आरोपित गेटमैन के हिरासत में रहते ही जांच पूरी कर आरोपपत्र दाखिल करना चाहिए, ताकि हिरासत में मुकदमा चल सके और उसे मृत्युदंड की सजा दिलाने की कोशिश की जा सके।

शुभेंदु अधिकारी ने मुर्शिदाबाद के पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को जांच की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया। मामले में विशेष सरकारी वकील नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय विधायक भरत कुमार झावर को भी मामले पर नजर रखने और उन्हें नियमित रूप से जानकारी देने को कहा।

By admin