• Sat. May 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव राजनीत‍ि से दूर क्‍यों थे,भाई अखिलेश से कैसे थे रिश्ते

Byadmin

May 16, 2026


प्रतीक यादव  जिम में

इमेज स्रोत, FACEBOOK/PRATEEK YADAV

इमेज कैप्शन, मुलायम सिंह यादव के परिवार को नजदीक से जानने वालों का कहना है कि प्रतीक यादव को राजनीति में दिलचस्पी नहीं थी

“साल 2004 की बात है, कानपुर में समाजवादी पार्टी का अधिवेशन था, उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के साथ वाले सोफ़े पर एक लड़का बैठा था. उम्र कोई 16 -17 साल की थी. जब मुलायम सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि घर का ही बच्चा है.”

“उस समय अखिलेश यादव सांसद बन चुके थे. बाद में पता चला कि यही प्रतीक यादव हैं.”

ये पूरा वाक़या बीबीसी हिन्दी को लखनऊ में रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार राधेकृष्ण ने बताया.

राधेकृष्ण ने मुलायम सिंह के भाई राम गोपाल यादव पर किताब लिखी है.

मुलायम स‍िंह यादव के बेटे 38 साल के प्रतीक यादव का निधन बीते बुधवार को हो गया. उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं.

By admin