• Tue. Jul 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘मेट्रो, खाना से इंटरनेट तक सब बंद, बस पेपर लीक नहीं रोक पाए’; राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

Byadmin

Jul 28, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को NEET पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को क्रूर और बर्बर करार दिया।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार छात्र आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है।

सब बंद लेकिन पेपर लीक नहीं…

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए लिखा, “मेट्रो बंद करो। रास्ते बंद करो। दुकानें बंद करो। इंटरनेट बंद करो। खाना बंद करो। अपना हक मांग रहे छात्रों के खिलाफ सरकार ने यह क्रूर कदम उठाए। बस एक चीज नहीं बंद कर पा रही सरकार पेपर लीक।”

ब्रिटिश दौर के अत्याचारों को भी पार कर गई मोदी सरकार- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई में घायल हुए एक छात्र का वीडियो भी शेयर किया और आरोप लगाया कि अपने हक की मांग कर रहे निर्दोष युवाओं के साथ मोदी सरकार का व्यवहार ब्रिटिश दौर के अत्याचारों को भी पार कर गया है।

वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, “साहिल तिरंगा हाथ में लिए खड़ा था, केवल एक स्वच्छ, निष्पक्ष परीक्षा और अपनी मेहनत का फल मांग रहा था, पुलिस ने बंदूक उठाई और छर्रे दागकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। यह ब्रिटिश अत्याचार नहीं है, यह स्वतंत्र भारत में मोदी सरकार की बर्बरता है, जहां अपने अधिकारों की मांग करने वाले मासूम छात्रों को न्याय नहीं, छर्रे मिलते हैं।”

By admin