• Tue. Jul 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

वाराणसी: पांच साल के बच्चे के साथ हिंसा के आरोप में शिक्षिका समेत तीन पर एफ़आईआर

Byadmin

Jul 28, 2026


पुलिस थाना

इमेज स्रोत, Sourced

इमेज कैप्शन, प्ले स्कूल में पढ़ रहे बच्चे के साथ हुई घटना के बाद वाराणसी के लालपुर, पांडेयपुर पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया है

चेतावनी: इस कहानी के कुछ ब्योरे आपको विचलित कर सकते हैं.

24 जुलाई की दोपहर क़रीब एक बजे जब एक बच्चा स्कूल से घर लौटा तो उसने अपनी मां से कहा कि उसके प्राइवेट पार्ट में दर्द हो रहा है. उसकी मां ने जब बच्चे के प्राइवेट पार्ट को देखा तो वहां जलने जैसे निशान दिखाई दिए थे.

बच्चे के पिता ने फ़ोन पर बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से बातचीत की. उन्होंने आरोप लगाया, “उनके पाँच वर्षीय बेटे ने उन्हें बताया कि उसकी स्कूल टीचर ने गर्म चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट को जला दिया.”

बच्चे के पिता की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज हो गई है. इस शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 24 जुलाई को बच्चे ने अपनी शिक्षिका से बाथरूम जाने की अनुमति माँगी, लेकिन उसे इसकी इजाज़त नहीं दी गई. इसके बाद बच्चे ने पैंट में ही पेशाब कर दिया.

इस मामले में बीबीसी ने भी फ़ोन के ज़रिए स्कूल प्रबंधन का पक्ष भी जानने की कोशिश की, लेकिन ख़बर लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं मिला है.

By admin