• Mon. Sep 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘मेरे पिता पाकिस्तानी हैं, इसलिए मुझे गालियां दी गईं’, इराक़ी फ़ुटबॉलर ज़िदान इक़बाल के साथ क्या हुआ?

Byadmin

Sep 28, 2026


Iraq Kuwait

इमेज कैप्शन, इस साल के फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप में ज़िदान इक़बाल ने इराक़ की टीम से प्रतिनिधित्व किया था

“कुवैत के खिलाड़ियों और उनके फ़ैन्स ने मुझे और मेरे परिवार को गालियां दीं और मेरा मज़ाक उड़ाया, क्योंकि मेरे पिता पाकिस्तानी हैं, जबकि मैं इराक़ की टीम के लिए खेलता हूं.”

यह बात इराक़ की फ़ुटबॉल टीम के खिलाड़ी ज़िदान इक़बाल ने कही. वह सऊदी अरब में चल रहे 27वें गल्फ़ कप में कुवैत के ख़िलाफ़ मैच के बाद मीडिया से बात कर रहे थे.

रविवार को खेले गए इस मैच में इराक़ ने कुवैत को 3-2 से हरा दिया. हालांकि, मैच के नतीजे के साथ-साथ ज़िदान इक़बाल की कुवैत के कप्तान और फ़ैन्स के साथ हुई बहस का मुद्दा भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें मैच के बाद कुवैत और इराक़ के खिलाड़ी एक-दूसरे को धक्का देते नज़र आ रहे हैं.

वहीं, फ़ैन्स कथित तौर पर मैदान पर बोतलें फेंकते दिखाई दे रहे हैं.

By admin