• Fri. Jul 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मेसी, माराडोना या पेले: आख़िर कौन है फ़ुटबॉल का सबसे महान खिलाड़ी

Byadmin

Jul 17, 2026


2026 के फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप में मेसी 39 साल का होने के बावजूद अर्जेंटीना के अहम खिलाड़ी बने हुए हैं

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, 2026 के फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप में मेसी 39 साल का होने के बावजूद अर्जेंटीना के अहम खिलाड़ी बने हुए हैं

जब लियोनेल मेसी अपने करियर के तीसरे वर्ल्ड कप फ़ाइनल की तैयारी कर रहे हैं, तो एक सवाल फिर सामने आ गया है.

क्या अर्जेंटीना के इस सुपरस्टार को अब तक का सबसे महान फ़ुटबॉलर माना जा सकता है? क्या उन्होंने अपने हमवतन डिएगो माराडोना और ब्राज़ील के पेले को पीछे छोड़ दिया है?

39 साल की उम्र में भी मेसी 2026 फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना के लिए एक अहम खिलाड़ी बने हुए हैं.

विश्लेषकों का कहना है कि भले ही मेसी अब अपने युवा दिनों जैसे विस्फोटक खिलाड़ी नहीं रहे, लेकिन अपनी दूरदृष्टि, मैदान पर सही जगह लेने की क्षमता और फ़ैसले लेने की योग्यता के दम पर वह अब भी मैच की दिशा तय करते हैं.

कई बार उनकी भूमिका मैदान पर एक कोच जैसी दिखाई देती है. लेकिन क्या उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया है?

By admin